नई दिल्ली: दीपिका पादुकोण ने अपनी अपकमिंग फिल्म 'छपाक' का फर्स्ट लुक आज रिलीज कर दिया है. इस लुक की आम लोगों सहित बॉलीवुड सितारों ने काफी तारीफ की है. इसमें दीपिका एसिड अटैक सर्वाइवर मालती के किरदार में दिखेंगी. दीपिका के इस लुक की कंगना की बहन रंगोली ने तारीफ की है. बता दें कि रंगोली भी एसिड अटैक का दर्द झेल चुकी हैं.
रंगोली ने ट्वीट करके दीपिका के लुक की तारीफ की और फिर लिखा, "दुनिया में चाहे कितना भी अन्याय हो, भेदभाव हो, जिससे चीज से हम नफरत करते हैं उसे उसी तरीके से जवाब नहीं देना चाहिए. दीपिका पादुकोण और मेघना गुलजार का ये काम सराहनीय है. एक एसिड अटैक सर्वाइवर के तौर पर मैं इस फिल्म की सबसे बड़ी चीयरलीडर हूं. छपाक."
आपको बता दें कि कंगना की बहन रंगोली पर भी एसिड अटैक हो चुका है. एसिड अटैक के बाद रंगोली की 90 प्रतिशत तक सुनने और देखने की क्षमता खत्म हो चुकी थी. कंगना ने अपनी बहन का हर पल सथ दिया और 57 सर्जरी हुई. कुछ समय पहले रंगोली और कंगना ने इस पर खुलकर बात भी की थी.